किसानो के समर्थन में धरना प्रदर्शन करने जा रहे सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

किसानो के समर्थन में धरना प्रदर्शन करने जा रहे सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से 14 दिसंबर को किसानों के समर्थन में उतरकर जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का आह्वन किया था। पार्टी प्रमुख के आदेश पर पार्टी के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के हुक्म पर आज मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के समर्थन मे उतरे। सभी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे। उसी दौरान एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में थाना सिविल लाईन के प्रभारी निरीक्षण डी.के त्यागी ने पुलिस बल के साथ सभी को गिरफ्तार किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर अहिंसात्मक विरोध किया। प्रभारी निरीक्षक डी.के त्यागी सभी को गिरफ्तार करने के पश्चात पुलिस लाईन ले गये।

गौरतलब है कि केंद्र द्वारा तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के लिये दिल्ली कूच कर गये थे। किसानों के समर्थन के लिये समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आदेश पर 7 दिसम्बर को जनपद में साईकिल यात्रा चलाई गई। उसके अगले दिन ही सपा कार्यकता भारत बंद कराने में किसानों के समर्थन में उतरे थे, जिसमें सपा के कार्यकताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले जाया गया था।

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को लेकर कुछ पार्टियों ने यह आह्वान किया था कि धरना प्रदर्शन करेंगे कुछ लोगों को हिरासत में लिया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे बाकी किसान संगठन थे उन लोगों को आने दिया उनका ज्ञापन लिया उसके बाद उन्हें जाने दिया

Next Story
epmty
epmty
Top