सलमान बने नवीन खेल विकास बोर्ड संस्था के चेयरमैन
शाहपुर। खेलों को बढ़ावा देने के लिए और बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए नवीन खेल विकास बोर्ड संस्था ने अपना नेट चेयरमैन चुन लिया है। इसमें शाहपुर के पलडी निवासी सलमान इस्लाम कुरैशी को सर्वसम्मति से संस्था का नया चेयरमैन चुना गया है। संस्था के लेखा अधिकारी पद पर देशपाल सिंह बालियान को चुना गया है।
आपको बता दें कि सलमान एक समाजसेवी है और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसीलिए संस्था के चुनिंदा लोगों द्वारा सलमान को सर्वसम्मति से चेयरमैन पद की जिम्मेदारी से नवाजा गया है। इस अवसर पर सलमान ने कहा कि वह नवीन खेल विकास बोर्ड संस्था के चेयरमैन पद को बड़ी ही जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे और अपने कर्तव्य को निर्वहन करने के लिए हर प्रकार से वह आगे रहेंगे। इस अवसर पर सलमान ने आगे कहा कि गांव और देहात के जो गरीब बच्चे हैं,उनको खेल प्रतिभाओं में आगे बढ़ाने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रामबाबू,मुख्य सचिव सागर सिंह राजपूत, कबड्डी कोच देवा, देशपाल सिंह बालियान,भूपेंद्र सिंह चहल, वैभव चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।