पंचायत चुनाव में गडबडी- विधानसभा इलेक्शन में BJP को मिलेगी हार- प्रमोद

पंचायत चुनाव में गडबडी- विधानसभा इलेक्शन में BJP को मिलेगी हार-  प्रमोद

मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने पुलिस और प्रशासन की गुंडागर्दी के बल पर उन्हें अपने वर्कर की तरह इस्तेमाल करते हुए जिला पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को बंधक बनाकर जबरिया जीत हासिल की है। इसका परिणाम भाजपा को 2022 विधानसभा चुनाव में करारी हार से चुकाना होगा।

रविवार समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई मासिक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर नई वोट बनवाने व भाजपा के इशारे पर सपा समर्थकों की वोट कटवाने की साजिश पर जागरुक् रहते हुए नजदीकी नजरें जमाये रखें। साजिशन बड़ी संख्या में वोट से खिलवाड़ की सूचना पर साजिश में शामिल अधिकारी कर्मचारी को बख्शा नही जाएगा।

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर हर बूथ पर सभी पात्र लोगों की शत-प्रतिशत वोट बनवाने व भाजपा की साजिश से वोट की सुरक्षा पर ध्यान देने व जनहित के मुद्दों पर सँघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली व सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी ने भाजपा सरकार को हर जनहित के मुद्दे पर विफल बताते हुए जनता के हितों की पैरोकार सपा की सरकार लाने को सक्रिय रहने पर बल दिया।

सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल व सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल ने भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई घटते रोजगार खत्म होती नौकरियों व चिकित्सा शिक्षा की बदहाल व्यवस्था का जवाब देने के लिए सपा सरकार के रूप में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

मीटिंग को मुख्यरुप से पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, उमेश त्यागी, गौरव जैन, सतीश गुर्जर, सतबीर त्यागी, नासिर राणा, गुलजार सिंह प्रधान, फिरोज अंसारी, मा अल्ताफ, हिमांशु शर्मा, तन्नू कुरेशी, रोहन त्यागी, ईशान अग्रवाल, जोगेंद्र सैनी, सावन कुमार एडवोकेट, विनोद शर्मा, इमरोज पायलट, रजनीश शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

सुशील शर्मा, तरुण गोयल एडवोकेट, बृजेश कुमार, हाजी गुफरान, डॉ नूरहसन सलमानी, ऐश मोहम्मद मेवाती, अरशद मलिक, शिवम त्यागी, सलमान त्यागी, वीरेंद्र तेजियांन, नवेद रंगरेज, जावेद सोल्जर, हाजी शराफत, शानू तेवड़ा, विपिन चैधरी एडवोकेट, जुलफू खान, शगुनपाल,रमेशचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top