उत्तराखंड में आई त्रासदी से मुजफ्फरनगर में भी अलर्ट- एडीएम

उत्तराखंड में आई त्रासदी से मुजफ्फरनगर में भी अलर्ट- एडीएम

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड में ग्लेश्यिर टूटने के बाद भारी तबाही मची है। बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर मुजफ्फरनगर में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी बाढ़ चौकियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है, जो दिन-रात बराबर काम करेगा।

उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने के बाद भारी तबाही हुई है। जहां बांध क्षतिग्रस्त हो गई हैं, वहीं 100 से ज्यादा लोगों के बहने की आशंका जताई गई है। 2 लोगों के शव बरामद हो चुकी हैं। इसके मद्देनज़र पूरे यूपी में हाई अलर्ट जारी है। मुजफ्फरनगर में भी सभी अधिकारियों को दिन-रात अलर्ट रहने के आदेश दिये गये हैं। एडीएम राजस्व व वित्त आलोक कुमार ने गंगा बैराज पर मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। यदि अतिरिक्त पानी आता है, तो पहले से ही सूचना मिल जायेगी। फिलहाल कहीं भी ऐसी स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि मीडिया ग्रुप बने हुए हैं, जिनके चलते नदी के किनारे बसे गांव वालों को भी सूचित कर दिया गया है। यदि जरूरत पड़ती है, तो उक्त गांवों को तुरंत खाली करा दिया जायेगा। सभी टीमें तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने सभी टीमों को अलर्ट रहने के लिए कहा है और पल-पल की जानकारी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के मद्देनजर कोविड कंट्रोल रूम के बराबर में ही कंट्रोल रूम संचालित कर दिया गया है, जो 24 घंटे जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पल-पल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

Next Story
epmty
epmty
Top