अजय लल्लू की हुंकार-प्रदेश में इस बार-बनेगी कांग्रेस की सरकार

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की मेरठ में होने वाली महारैली की तैयारियों की समीक्षा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने हुंकार भरते हुए कहा है कहा है कि इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोगों के बीच जाकर मौजूदा सरकार की विफलताओं को बताएं और मतदाताओं को पार्टी के साथ जोडे।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर संगठन की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन को ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता मौजूदा सरकार से बुरी तरह से परेशान हैं और वह कांग्रेस की तरफ अब आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें और मौजूदा सरकार की विफलताओं से उन्हें अवगत कराएं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की आगामी 29 सितंबर को मेरठ में होने वाली महारैली की तैयारियों को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ गंभीरता से चर्चा की और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव की रैली में पहुंचने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मेहनत के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा और पार्टी के कार्यक्रमों में अपने साथ क्षेत्र के लोगों की भागीदारी भी बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक दल की रीड की हड्डी होते हैं। कार्यकर्ताओं के कंधों पर पार्टी को शिखर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मतदाताओं के साथ निरंतर अपना संपर्क बनाए रखें ताकि विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान इन संपर्क ओवर संबंधों का लाभ पार्टी को हासिल हो सके। समीक्षा बैठक के दौराना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक पंकज मलिक ने भी कांग्रेस के पदाधिकारियांे व कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर आमजनमानस को पार्टी से जोडने के निर्देश दिये। मौके पर पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार व अन्य पदाध्किारी व कार्यकर्ता मुख्यरूप से मौजूद रहे।
