कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद को आगे आए विवेक ओबेरॉय

कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद को आगे आए विवेक ओबेरॉय

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय कोरोना संकट के समय कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद के लिये आगे आए हैं, और वह 3000 जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन का इंतजाम करेंगे।

कोरोना संकट के समय बॉलीवुड के कई सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब विवेक ओबेरॉय कैंसर बीमारी से पीड़ित बच्चों की मदद को आगे आए हैं। विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कैंसर से लड़ रहे करीब 3000 जरूरतमंद बच्चों के लिए वह भोजन का इंतजाम करेंगे। आने वाले 3 महीनों में वह ज्यादा से ज्यादा बच्चों की मदद करना चाहते हैं।

विवेक ओबेरॉय ने फंडरेजर के जरिए लोगों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि आप 1000 रुपए भी दान करते हैं तो उससे कैंसर से लड़ रहे एक बच्चे के पूरे महीने भर के खाने का इंतजाम हो सकता है।

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top