एक्सीडेंटल दूल्हा में नजर आयेंगे विक्रांत सिंह राजपूत

एक्सीडेंटल दूल्हा में नजर आयेंगे विक्रांत सिंह राजपूत

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत फिल्म एक्सीडेंटल दूल्हा में काम करते नजर आयेंगे।

विक्रांत सिंह राजपूत जल्द ही फिल्म एक्सीडेंटल दूल्हा में एक नये अंदाज में नज़र आने वाले हैं। विक्रांत सिंह राजपूत ने बताया कि यह फिल्म एक नयी कहानी के साथ नई यात्रा पर लेकर जाने वाली है, जो दर्शकों को भी पसंद आएगी। फिल्म में मनोरंजन के साथ एक अच्छी फिल्म के सभी गुण हैं और यह जब बड़े पर्दे पर आएगी तो दर्शक खूब फिल्म को एन्जॉय करने वाले हैं।हमारी इस फिल्म में खूब फन होने वाला है।फिल्म के निर्माता विवेक कुमार , निर्देशक आनंद सिंह हैं।

विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि इस फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन का हर स्वाद मिलने वाला है। फिल्म के टाइटल से भी आप इसके रोमांच का अंदाजा लगा सकते हैं। फिल्म में मेरी भूमिका बेहद खास है। ऐसी फ़िल्में भोजपुरी के ग्राफ को आगे बढ़ाने वाली है। फिल्म को लेकर हम सभी उत्साहित हैं।इस फिल्म की कहानी, संवाद, नृत्य और प्रस्तुति बेजोड़ होने वाली है। एक कलाकार के नाते हम अपने दर्शकों से यही अपील करेंगे कि आप अपने प्यार और आशीर्वाद से हमें प्रोत्साहित करते रहें। हम आपके लिए एक से बढ़कर एक अच्छी और पारिवारिक फ़िल्में लेकर आते रहेंगे।

फिल्म एक्सीडेंटल दूल्हा का निर्माण अक्स पाठशाला इंटरटेनमेंट कर रही है। लेखक मनोज पाण्डेय हैं। इस फिल्म में विक्रांत के साथ आकांक्षा अवस्थी, कुणाल सिंह, बीना पांडेय और लाल धारी हैं।

epmty
epmty
Top