देखने को मिलेगा विक्की कौशल व मानुषी छिल्लर का रोमांस

देखने को मिलेगा विक्की कौशल व मानुषी छिल्लर का रोमांस

मुंबई। पूर्व मिस वल्र्ड रह मानुषी छिल्लर, विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आयेंगी। मानुषी जल्द ही यशराज बैनर तले बनी फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी। इसमें वह अक्षय कुमार के ओपोजिट नजर आएंगी। मानुषी को यशराज बैनर की दूसरी फिल्म मिल गई है, जिसका नाम द ग्रेट इंडियन फैमिली है। इसमें वह विक्की कौशल के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म कॉमेडी पर आधारित होगी।

द ग्रेट इंडियन फैमिली यानी टीजीआईएफ एक ऐसे परिवार की कहानी जो टेढ़ी-मेढ़ी-सी होगी। परिवार के सदस्यों को किस्से आपको गुदगुदाएंगे। यह फिल्म वर्ष 2022 तक रिलीज की जाएगी। (हिफी)

Next Story
epmty
epmty
Top