23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ की 'गणपत पार्ट-1'

23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ की गणपत पार्ट-1

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्राफ की फिल्म 'गणपत पार्ट-1' 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'गणपत' की शूटिंग में बिजी हैं। विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पहले पार्ट को क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म का एक वीडियो टीजर सोशल मीडिया पर शेयर कर रिलीज डेट की जानकारी दी है।

टाइगर श्राफ ने लिखा, "उसकी हटेगी तो सबकी फटेगी, आरेला है 'गणपत', तैयार रहना। गणपत सिनेमाघरों में 23 दिसंबर 2022 को होगी रिलीज।" गौरतलब है कि इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी हैं।





वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top