अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का पहला ये गाना हुआ रिलीज

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का पहला ये गाना हुआ रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली रिलीज हो गया है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन, सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली रिलीज हो गया है। ‘जय बजरंगबली' गाने को कई प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी आवाज दी है। इनमें श्रीकृष्ण, करीमुल्लाह, अरुण कौंडिन्य, चैतू सत्संगी, श्री साई चरण, सुधांशु, रितेश जी राव, सात्विक जी राव, पृथ्वी चंद्रा, लक्ष्मी नायडू, अद्वितेय, श्रुति रंजनी, प्रणति, ऐश्वर्या दारुरी, साहिथी चागंती, मनीषा पंडरंकी, श्रुतिका, लक्ष्मी मेघना नादप्रिया, और वाग्देवी शामिल हैं। थमन एस ने इस गाने को कंपोज किया है और स्वानंद किरकिरे ने गाने के बोल लिखे हैं।गाने की शुरुआत होती है सिंघम यानी अजय देवगन से जो कहते हैं,गूगल में बाजीराव सिंघम टाइप कर ले पता चल जाएगा तेरा बाप क्या चीज है। जिससे नफरत करता है या जिससे प्यार करता है उसके लिए कहीं भी जा सकता है। इसके बाद गाने में एंट्री होती है रणवीर सिंह की जिन्हें एक तरह से हनुमान के किरदार में दिखाया गया है। रणवीर, गदे से दुश्मन को खल्लास करते नजर आ रहे हैं। हनुमान चालीसा से प्रेरित इस ट्रैक में अजय देवगन, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ गायब हुई करीना कपूर की तलाश करते हैं।

रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, सिंघम के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई सितारे नजर आयेंगे। यह फिल्म 01 नवंबर को दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

Next Story
epmty
epmty
Top