दुनिया का सबसे घातक हथियार मिला इस अभिनेता के पास

मुंबई। एक्टर विद्युत जामवाल सिर्फ फिल्मों में ही सुर्खियों में नहीं रहते हैं। बल्कि उनकी फिटनेस लेवल सभी को लगातार हैरान कर देती है। वह सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो अपलोड करते रहते हैं। विद्युत जामवाल ने स्पेशल ट्रेनिंग ले रखी है और वे हर मुश्किल स्टंट को भी बड़ी आसानी से निभा लेते हैं। अब एक बार फिर से विद्युत जामवाल ने ऐसा ही कमाल करके दिखाया है।

इस दुनिया में वैसे तो बहुत से खतरनाक हथियार होते हैं, लेकिन यह कहा जाता है कि उरूमी हथियार का इस्तेमाल करना सबसे मुश्किल माना जाता है। आज विद्युत जामवाल ने भी खुद के लिए ऐसा ही चैलेंज तैयार किया है। सोशल मीडिया पर विद्युत जामवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और इस वीडियो में विद्युत जामवाल उरूमी हथियार का इस्तेमाल करते हुआ बहुत तेजी से स्टंट कर रहे हैं। उन्होंने इतनी आसानी से इस घातक हथियार का इस्तेमाल करके दिखाया हैं कि सभी फैंस बस देखते ही रह गए है।
विद्युत जामवाल ने अपने आप को ऐसा तरीके से ट्रेन किया कि उनकी यह एकाग्रता और अनुभव बहुत ज्यादा बढ़ गए है जिसके कारण वह इतनी सटीकता से उरूमी हथियार का इस्तेमाल कर लेते है।
