सामने आई ग़दर 3 की रिलीज डेट- सनी देओल फिर दिखाएंगे एक्शन

सामने आई ग़दर 3 की रिलीज डेट- सनी देओल फिर दिखाएंगे एक्शन

मुंबई। ग़दर एक प्रेम कथा की दो कहानियों को देख चुके दर्शकों की याददाश्त कमजोर होने से पहले ही ग़दर 3 लेकर सनी देओल एक बार फिर से धमाल मचाने आ रहे हैं। कमाई के लिहाज से ताबड़तोड़ रुपए बटोरने वाली ग़दर 2 फिल्म को दर्शको द्वारा खूब पसंद किया गया था।

ग़दर एक प्रेम कथा के बाद इसके दूसरे सीक्वल गदर-2 को देखने के लिए 22 साल का लंबा इंतजार करने वाले दर्शकों को इस बार ग़दर 3 के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


क्योंकि मैकर्स भी ग़दर 3 के निर्माण में ज्यादा देरी करने को लेकर तैयार नहीं है। सनी देओल के स्टारडम पर पूरा भरोसा करने वाले मैकर्स अगले साल यानी 2024 की शुरुआत में इसका आधिकारिक ऐलान करने के बाद पिक्चर निर्माण में जुट जाएंगे।

बताया जा रहा है कि गदर 3 की कहानी क्रेक हो गई है, जिसके चलते वर्ष 2025 के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को ग़दर 3 रिलीज कर दी जाएगी।

epmty
epmty
Top