राजकुमार राव बुलंदियों पर

राजकुमार राव बुलंदियों पर

मुंबई। राजकुमार राव का करियर अलग ही बुलंदियों को छू रहा है। लगातार हिट फिल्म दे रहे राजकुमार ने दर्शकों के दिल में अलग जगह बना ली है उन्होंने अपने काम से सभी को इंप्रेस किया है अब कहा जा सकता है कि 2021 भी राजकुमार राव के नाम ही रहने वाला है। एक्टर ने एक नहीं दो नहीं बल्कि सीधे तीन फिल्मों की बड़ी डील साइन कर ली है। खबरों के मुताबिक इन तीनों प्रोजेक्ट के लिए राजकुमार ने हामी दे दी है।

स्पॉटबॉय की माने तो राजकुमार राव ने ये बड़ी डील वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस संग साइन की है। उन्हें ये प्रोजेक्ट इतने पसंद आए हैं कि वे जल्द इन पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं। वैसे जितने बड़े ये प्रोजेक्ट बताए जा रहे हैं, राजकुमार राव की फीस भी उतनी ही ज्यादा होती दिख रही है। खबरों की माने तो एक फिल्म के राजकुमार 10 करोड़ के करीब ले सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो 2020 वाले कोरोना काल के बाद राजकुमार राव का अगले साल नई ऊंचाइयों को छूना तय माना जा रहा है। वैसे राजकुमार राव के लिए 2020 भी बढ़िया साबित हुआ है। एक्टर ने लूडो और छलांग जैसी फिल्मों में काम किया है। (हिफी)

Next Story
epmty
epmty
Top