अनुष्का के नखरों से तंग आए प्रोड्यूसर- किया बाहर

अनुष्का के नखरों से तंग आए प्रोड्यूसर- किया बाहर

मुंबई। ''अपना टाइम भी आएगा'' सीरियल की लीड एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने शो को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ समय से अनुष्का का शो के प्रोड्यूसर्स के साथ झगड़ा चल रहा था। अब आखिरकार अनुष्का ने शो से किनारा कर लिया है। शो के निर्माता वेद राज ने अनुष्का पर कई आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अनुष्का कई बार स्टोरी चेंज कर देती थी और हर एक सीन कर ने के बाद अनुष्का को आराम करना होता था।

शो के अभी 17 एपिसोड ही हुए थे। इस बीच शो की लीड एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने शो को अलविदा कह दिया है। जब हमने अनुष्का के शो को छोड़ने को वजह जाननी चाही तो अनुष्का के पापा ने एक रिपोर्ट के साथ बातचीत में कहा- अनुष्का की तबियत ठीक नहीं थी और वह शो के बीच मैं काफी बीमार हो गई थी। 27 अक्टूबर को वह शूट के वक्त बेहोश हो गई थी और उसकी वजह थी 12-12 घंटे काम करना।

वेद राज ने बताया कि अनुष्का के नखरों की वजह से शो के टेलीकास्ट पर बात आ गई थी और हमने शो से अनुष्का को रिप्लेस कर दिया और अनुष्का की जगह पर अब मेघा रे सीरियल की नई रानी होंगी। (हिफी)

Next Story
epmty
epmty
Top