घूमने निकले टाईगर व दिशा को पुलिस ने रोका

घूमने निकले टाईगर व दिशा को पुलिस ने रोका

मुंबई। बॉलीवुड की जोड़ियों में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का नाम टॉप पर आता है। ये कपल हमेशा सुर्खियों में रहता है। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं, चाहे मुंबई की गलियों में या फिर वेकेशन पर जाते समय जिम भी दोनों साथ ही जाते हैं। एक बार फिर दोनों साथ में जिम से लौट रहे थे कि तभी मुंबई पुलिस ने दोनों की गाड़ी को रोका। इस बात को लेकर दोनों चर्चा में बने हुए हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार 1 जून की शाम दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ जिम से लौट रहे थे। जिम से निकलकर मुंबई के बांद्रा स्थित बैंडस्टेंड का दोनों चक्कर लगा रहे थे। ऐसे में अचानक पुलिस ने दोनों की गाड़ी को रोका। इस दौरान कार में आगे की सीट पर दिशा पाटनी बैठी नजर आ रही थीं। वहीं टाइगर श्रॉफ भी पीछे की सीट पर बैठे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों के आधार कार्ड देखे। साथ ही पुलिस ने और कई जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद दोनों को जाने दिया गया। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से लगे कर्फ्यू की वजह से ये कार्रवाई की गई थी। दोनों कर्फ्यू के बीच घूम रहे थे। मुंबई पुलिस इन दिनों काफी सख्त है और कड़ाई से नियमों का पालन करा रही है। इसलिए ये कार्रवाई की गई, लेकिन पुलिस ने जल्द ही दोनों को जाने दिया। इसी बीच दोनों की तस्वीरें मीडिया में आ गईं। (हिफी)

epmty
epmty
Top