याद आ रही हैं परवीन बाॅबी

याद आ रही हैं परवीन बाॅबी

मुंबई। सन् 70 और 80 के दशक में गुजरात के जूनागढ़ से एक ऐसी ही लड़की बॉलीवुड में आई और अपने ग्लैमरस लुक से सबके दिलों पर छा गई। एक्ट्रेस परवीन बॉबी हिंदी सिनेमा में अपनी अलग और बिंदास पहचान रखती थी। मात्र 50 साल की उम्र में 20 जनवरी 2005 को परवीन बॉबी इस दुनिया को अलविदा कह गयीं। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी पर हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे यादगार लम्हें जो परबीन बॉबी के जीवन और देश के लिए प्राउड मोमेंट रहे हैं।

बड़े पर्दे का वो दौर जब एक्ट्रेस का गांव की गोरी वाला रूप घर-घर में मशहूर था, उस समय परवीन बॉबी के बोल्ड और बिंदास अंदाज ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। परवीन बॉबी ने फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 18 से 19 साल तक काम किया। परवीन अपने समय की सबसे महंगी एक्ट्रेसेज में से एक थीं। इतना ही नहीं वह मशहूर टाइम मैगजीन के कवर पर छपने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री थीं। मॉडलिंग से 1972 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली परवीन बाबी ने 1973 में फिल्म चरित्र से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। 1974 में आई फिल्म मजबूर में परवीन ने एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। इसी फिल्म से अमिताभ बच्चन और परवीन की दोस्ती शुरू हुई थी।

साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म दीवार ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इस फिल्म ने परवीन बॉबी की किस्मत ही पलट दी। उनकी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म अमर अकबर एंथनी की रिलीज के बाद तो परवीन के अफेयर्स के किस्से गॉसिप मैगजीनों में खूब छपने लगे थे। उनका नाम कई एक्टर्स और फिल्ममेकर्स के साथ जुड़ा लेकिन सच्चा प्यार उन्हें किसी से नहीं मिला। (हिफी)




epmty
epmty
Top