बादशाह के बर्थडे पर प्यार ही प्यार

बादशाह के बर्थडे पर प्यार ही प्यार

मुंबई। किंग खान शाहरुख 2 नवंबर को अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं। जहां शाहरुख के लिए यह दिन खास है वहीं उनके फैंस के लिए भी यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। अपने सुपरस्टार के जन्मदिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए उनके फैंस ने अपने-अपने तरीके से इसे मनाया है। एक फैन ग्रुप ने 5555 कोविड किट्स डोनेट करने का ऐलान किया है।

शाहरुख के फैनक्लब ने इस डोनेशन के बारे में ट्वीट किया है। ट्वीट के मुताबिक, शाहरुख के फैंस ने जरुरतमंदों के लिए कोविड किट तैयार किए हैं। इसमें 5555 मास्क, सैनिटाइजर और खाना शामिल है। फैनक्लब ने इसकी फोटो भी शेयर की है। इस साल कोरोना वायरस महामारी के समय कोविड किट लोगों की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे में फैंस की ओर से ये काम सराहनीय है। वही पैन्डेमिक की वजह से इस बार शाहरुख ने फैंस से उनके घर मन्नत के बाहर इकट्ठा ना होने की अपील की है। (हिफी)

epmty
epmty
Top