खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव का गाना 'लईका एगो सावरका' रिलीज

मुंबई। गायिका खुशबू तिवारी केटी और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का गाना 'लईका एगो सावरका' रिलीज हो गया है।
'लईका एगो सावरका' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खुशबू तिवारी केटी ने गाया है।गाने की वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि जब पहली बार किसी को मोहब्बत होती है तो अपने प्रेमी से दूर रहने पर जो तड़प होती है, जो बेकरारी होती है, वह सब माही श्रीवास्तव ने अपने अदाओं से बयां कर रही हैं।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत 'लईका एगो सावरका' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके गीतकार यादव राज हैं। संगीतकार अभिराम पांडे हैं। वीडियो निर्देशक दिनेश जी, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Next Story
epmty
epmty