लार्जर दैन लाइफ शो है जुबिली टॉकीज़- शोहरत. शिद्दत.मोहब्बत- खुशी दुबे

लार्जर दैन लाइफ शो है जुबिली टॉकीज़- शोहरत. शिद्दत.मोहब्बत- खुशी दुबे

मुंबई। जानीमानी अभिनेत्री खुशी दुबे का कहना है कि उनका आने वाला सीरियल जुबिली टॉकीज़ - शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत लार्जर दैन लाइफ सीरियल है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेगा।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के नये शो जुबिली टॉकीज़ - शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत में खुशी दुबे ने कोल्हापुर के फलटन गांव की रहने वाली शिवांगी सांवत की भूमिका निभायी है। शिवांगी सांवत के पिता संगम थियेटर चलाते थे, जिसे षडयंत्र के तहत हड़प लिया जाता है। शिवांगी अपनी मां के साथ मिलकर अपनी प्यारी विरासत 'संगम सिनेमा' के खोए हुए गौरव को फिर से हासिल करना चाहती है। वह इसी उद्देश्य के लिये कोल्हापुर से मुंबई से रूख करती है, जहां उनकी मुलाकात सुपरस्टार अयान ग्रोवर से होती है। शिवांगी को लगता है कि अयान ही वह शख्स है जो उन्हें संगम सिनेमा की खोयी हुयी विरासत को पाने में मदद करेंगे।

खुशी दुबे अरसे बाद सोनी इंटरटेनमेंट टेलिविजन के शो में नजर आयेंगी। खुशी दुबे ने बताया कि वह सोनी के शो जुबिली टॉकीज़ - शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत से जुड़कर बेहद खुश है। सोनी के लिये शो करना हमेशा खुशी देने वाला पल होता है। जुबिली टॉकीज़ - शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत लार्जर दैन लाइफ शो है।सभी कलाकारों को काम करने के स्वतंत्रता दी गयी है।जुबिली टॉकीज़ - शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत सपनों जैसी लवस्टोरी है। मैं जुबली टॉकीज़ में शिवांगी सावंत की भूमिका निभाकर रोमांचित महसूस कर रही हूं। शिवांगी का किरदार मेरे लिए एक नई चुनौती है और मुझे विशेष रूप से शिवांगी का दृढ़ संकल्प और अपने परिवार और सपनों के प्रति अटूट समर्पण पसंद है। जुबिली टॉकीज़ में मेरे कई डॉयलाग मराठी में हैं। मुझे मराठी सिखाने में असावरी जोशी, जिन्होंने मेरी मां की भूमिका निभायी है, उन्होंने काफी मदद की। महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर से लेकर मुंबई के हलचल भरे शहर तक, शिवांगी का सफर एक ऐसी कहानी है जो अभिनय के प्रति मेरे अपने जुनून से गहराई से मेल खाती है। शिवांगी सावंत काफी मजबूत इरादों वाली और परिवार के प्रति समर्पित महिला है। शिवांगी अपने पिता द्वारा पीछे छोड़ी गई संगम सिनेमा रूपी विरासत को संभालती है। इस दौरान वह सभी आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करती है। इससे उसका दृढ़ संकल्प जाहिर होता है कि वह अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए कितना समर्पित है। वह संगम सिनेमा को सिर्फ एक व्यवसाय के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह के रूप में देखती है जहां सपने पूरे होते हैं।

सौरभ तिवारी के पैरिन मल्टीमीडिया द्वारा निर्मित, जुबिली टॉकीज़ - शोहरत.शिद्दत.मोहब्बत का प्रीमियर 24 जून 2024 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर होगा, और यह शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:00 बजे प्रसारित होगा। इस शो में अभिषेक बजाज,खुशी दुबे, असावरी जोशी और संजय नार्वेकर ने मुख्य भूमिका निभायी है।

epmty
epmty
Top