बच्चन परिवार में नहीं होगी दिवाली पार्टी

मुंबई। कोई भी त्यौहार हो फैंस को बॉलीवुड सेलेब्स की पार्टी का इंतजार रहता है। हालांकि, इस बार बच्चन परिवार की ओर से आयोजित होने वाली वार्षिक दिवाली पार्टी को रद्द कर दिया गया है। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इसके बारे में जानकारी दी। इसके पीछे घर में हुई मृत्यु और कोरोना वायरस को कारण बताया है। बच्चन परिवार की ओर से आयोजित की जानी वाली दिवाली पार्टी को फिल्म इंडस्ट्री का एक सिग्नेचर इवेंट माना जाता है। बॉलीवुड के अलावा इस पार्टी कई सेलेब्स और बड़े लोग शामिल होते रहे हैं। साल दर साल अभिताभ बच्चन इसके बेहतरीन होस्ट रहे हैं। इस पार्टी के लिए अभिताभ की बेटी श्वेता बच्चन नंदा दिल्ली से आती हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या राय की मौजूदी काफी प्रभावित करती रही है।
Next Story
epmty
epmty