इमोशनल हुए अनुपम खेर बोले- दुआ कीजिए

इमोशनल हुए अनुपम खेर बोले- दुआ कीजिए

मुंबई। चंडीगढ़ की सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर की तबियत इन दिनों नासाज है। बीते दिनों खबर आई थी कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके चाहने वाले उनकी लंबी उम्र की दुआ मांग रहे हैं। इसी बीच अब उनके पति और दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने फैंस को किरण की सेहत की जानकारी दी है।

दरअसल, अनुपम खेर इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। इस लाइव सेशल के बीच जब फैंस ने किरण खेर के बारे में पूछा तो वह काफी इमोशन हो गए और बोले, किरण की हालत अब पहले से बेहतर है। वह ठीक हो रही हैं, लेकिन जो दवाइयां वह ले रही हैं उसके कई साइड इफेक्ट्स हैं। वह काफी स्ट्रॉन्ग हैं और उम्मीद है कि जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगी। आपकी दुआएं उनके साथ हैं, वह जल्द ठीक होकर आएंगी।




Next Story
epmty
epmty
Top