पापा की शर्ट पहनने पर अक्षरा को पड़ी थी मार

पापा की शर्ट पहनने पर अक्षरा को पड़ी थी मार

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस को अपने दिन-भर की जानकारी सोल मीडिया के जरिए देती रहती हैं। मगर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस के फैंस भी दंग रह गए।

भोजपुरी हसीना ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग के दौरान पिता इंद्रजीत सिंह सेट पर पहुंच गए और फिर उनकी जमकर पिटाई हो गई। अक्षरा ने वीडियो शेयर कर यह भी बताया कि उनके पापा इंद्रजीत सिंह को गुस्सा उनकी इंस्टास्टोरी देखकर आया था। जी हां, हाल ही में अपनी इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्होंने अपने पिता की फेवरेट टी-शर्ट चुराकर पहन ली है। जिसके बारे में उन्हें पता नहीं है। अब जब वो सेट पर आएंगे तब उन्हें शॉक लगेगा। अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी इंस्टास्टोरी में बताया था कि उन्होंने अपने पापा की फेवरेट टी-शर्ट पहन ली है और ये बात उनके पिता इंद्रजीत सिंह को उनकी इंस्टास्टोरी देखकर पता चल गई। जिसके बाद जो हुआ, वो देखने लायक था। वो सेट पर पहुंचकर अपनी लाडली को पीटने के लिए दौड़ते नजर आए। अदाकारा अक्षरा सिंह ने ये घटना भी अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और फिर ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस वक्त इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। (हिफी)

epmty
epmty
Top