अक्षरा सिंह का गाना हमरा बहिनिया के बुलाई दा ना रिलीज

अक्षरा सिंह का गाना हमरा बहिनिया के बुलाई दा ना रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का गाना हमरा बहिनिया के बुलाई दा ना रिलीज हो गया है।

हमरा बहिनिया के बुलाई दा ना गाना टी- सीरिज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।हमरा बहिनिया के बुलाई दा ना को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि गाना एक विशेष तरह के संवाद पर आधारित है और यह सभी वर्गों के दर्शकों को पसंद आने वाला है। इस गाने को मैंने खूब एन्जॉय किया है और उम्मीद करती हूं आपको भी मेरा यह गाना बेहद पसंद आने वाला है।

अक्षरा सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा हर किसी के जिन्दगी में हर्षोल्लास लेकर आती है। मां की पूजा तो हम पूरी श्रद्धा के साथ करते ही हैं, साथ में लोग छुट्टियाँ भी खूब मनाते हैं, ऐसे में कई प्लानिंग होती हैं। हमारा यह गाना उसी को प्रदर्शित करने वाला है और इसमें माता की महिमा का भी बखान अलग तरीके से किया गया है।

अक्षरा सिंह ने देवी गीत हमरा बहिनिया के बुलाई दा ना को अपनी सुरीली आवाज दी है और इसके गीतकार नोज मतलबी हैं। संगीत अविनाश झा घुंघरू हैं। गाने में अक्षरा सिंह के साथ विशाल सिंह नजर आये हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर (टी-सीरीज़) सोनू श्रीवास्तव हैं, जिन्होंने इस गाने की तारीफ करते हुए इसे खूब प्यार और आशीर्वाद देने की अपील दर्शकों से की है।

epmty
epmty
Top