अभिनेत्री के पिता ने छोड़ी पुलिस की नौकरी- अब यहाँ करेंगे एंट्री

अभिनेत्री के पिता ने छोड़ी पुलिस की नौकरी- अब यहाँ करेंगे एंट्री

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं। उनकी राजनीति में एंट्री की पूरी तैयारियां चल रही हैं। जगदीश सिंह पहले यूपी पुलिस में थे जहां से उन्होंने रिजाइन कर दिया है।

अब कहा जा रहा है कि वह बरेली शहर के मेयर का चुनाव लड़ सकते हैं। जगदीश सिंह पिछले काफी समय से बरेली शहर में ही कार्यरत रहे हैं। जगदीश सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा तब तेज हो गई जब उनके नाम और तस्वीरों वाले कई होर्डिंग्स बरेली शहर में कई जगह लगे नजर आने लगे। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने कहा कि उन्हें कुछ पार्टियों ने उम्मीदवारी की टिकट दिए जाने की पेशकश की है। हालांकि अभी तक जगदीश सिंह किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं और वह अपने सभी विकल्प देख रहे हैं। (हिफी)

epmty
epmty
Top