आइसोलेशन वार्ड में हैं ऐश्वर्या और आराध्या

आइसोलेशन वार्ड में हैं ऐश्वर्या और आराध्या

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटाइन किया गया था। हालांकि, शुक्रवार रात को दोनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि नानावती अस्पताल में पहले से सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन एडमिट हैं और उन्हें भी कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया था। ऐश्वर्या और आराध्या की तबीयत अब ठीक है और उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। ऐश्वर्या और आराध्या के हल्के लक्षण दिखा रहे हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें शुक्रवार रात को भर्ती कराया गया था, लेकिन जल्द ही डॉक्टर्स ने उन्हें भर्ती कर लिया है और अब दोनों की सेहत में सुधार है। साथ ही उनका इलाज चल रहा है और सभी तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की सेहत में सुधार हो रहा है और अमिताभ लगातार ट्वीट कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top