जान्हवी कपूर ने शेयर किया अपना वर्कआउट वीडियो

जान्हवी कपूर ने शेयर किया अपना वर्कआउट वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।

जान्हवी कपूर अपनी एक्टिविटी और फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की फोटोज वीडियो प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। जान्हवी कपूर ने वर्कआउट वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में वह बैक टू बैक लैग्स और आर्म्स की एक्सरसाइज कर रही हैं।

जान्हवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेनगुप्ता के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आयेंगी।


वार्ता

epmty
epmty
Top