इजरायली हवाई हमले में दो लाेगों की मौत,इतने हुए घायल
बेरूत। लेबनान में इजरायली हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं।
लेबनान के सैन्य सूत्रों ने बुधवार को नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इजरायली हवाई हमले में दक्षिणी लेबनान में मार्जेयून शहर के एक चौक पर एक कार को निशाना बनाया गया। लेबनानी रेड क्रॉस और नागरिक सुरक्षा ने इसके बाद हताहतों को मार्जेयून और नबातिह शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया। अभी तक पीड़ितों की पहचान नहीं हो पायी है।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित हिजबुल्लाह या किसी इस्लामिक समूह के आतंकवादी हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह द्वारा हमास का समर्थन करने के कारण लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव अक्टूबर, 2023 से तनाव बढ़ गया है।
epmty
epmty