गोलीबारी में, तीन की मौत, छह घायल

गोलीबारी में, तीन की मौत, छह घायल

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के शहर ऑकलैंड में गोलीबारी में बंदूकधारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने गुरुवार को कहा कि जिन घायलों को ऑकलैंड अस्पताल ले जाया गया है, उनमें पुलिस का एक सदस्य भी शामिल है। उन्होंने मीडिया को बताया कि अधिकारियों का आकलन है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है और न्यूजीलैंड के सुरक्षा खतरे के स्तर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अपराधी पंप एक्शन शॉट गन से लैस था। उन्होंने कहा, "वह एक निर्माण स्थल से गुजरा और गोलीबारी शुरू कर दी। इमारत के ऊपरी हिस्से पर पहुंचने पर उसने खुद को एक लिफ्ट में बंद कर लिया और पुलिस उसके साथ उलझ गई, गोलियां चलाई गईं और थोड़ी देर बाद उसे ढूंढ लिया गया।"


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आठ गोलियों की आवाज सुनी गई। घटना स्थल के पास सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है। ऑकलैंड के मेयर वेन ब्राउन ने कहा कि सभी फीफा कर्मी और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीमें सुरक्षित हैं।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एक महीने तक चलने वाले फीफा महिला विश्व कप 2023 की शुरुआत हुई, जिसकी संयुक्त मेजबानी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम गुरुवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुरुआती मैच में नॉर्वे से भिड़ेगी।

epmty
epmty
Top