जेल में डालने का दिखाया डर- नहीं मनाने दी ईद- कुर्बानी पर लगाई रोक

जेल में डालने का दिखाया डर- नहीं मनाने दी ईद- कुर्बानी पर लगाई रोक

नई दिल्ली। निरंतर उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के मुस्लिमों को पुलिस ने कुर्बानी देने और ईद उल अजहा मनाने से रोक दिया। अहमदिया मुसलमानों को ईद मनाने पर जेल में डालने का डर दिखाते हुए उन्हें ईद नहीं मनाने दी और उनके कुर्बानी करने पर भी रोक लगा दी गई।

समूचा विश्व बृहस्पतिवार को जब ईद उल अजहा का त्यौहार मना रहा था तो पाकिस्तान में लगातार उत्पीड़न का सामना कर रहे अहमदिया समुदाय के मुसलमानों को पंजाब प्रांत की पुलिस ने कुर्बानी देने और ईद उल अजहा मनाने से रोकने के निर्देश जारी किए।


मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब प्रांत के स्थानीय पुलिस स्टेशनों को भेजे गए नोटिस में पुलिसकर्मियों को अहमदिया मुसलमानों को कुर्बानी देने से रोकने के निर्देश दिए गए थे, क्योंकि इसे अन्य मुसलमानों के लिए अपमानजनक बताया जा रहा है। पाकिस्तान में अहमदिया हजारा तथा शिया वह समुदाय हैं जिनके ऊपर बहुसंख्यक सुन्नी मुसलमान अत्याचार करते हैं।

पुलिस की ओर से अहमदिया मुसलमान को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि अगर उनके समुदाय से संबंधित कोई भी व्यक्ति जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसे जेल जाने के साथ-साथ वित्तीय दंड का भी सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अहमदिया मुसलमानों के ईद मनाने से तनाव पैदा होगा, जिसका चरमपंथी तत्वों को फायदा मिलेगा।

epmty
epmty
Top