चट्टान गिरने से छह की मौत, 32 घायल

चट्टान गिरने से छह की मौत, 32 घायल

ब्रासीलिया।ब्राजील के मिनस गेरैस प्रांत की फर्नास झील चार नावों कई विशाल चट्टानों के गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गये है जबकि 20 लोग लापता बताये गए है। बचाव दल ने रविवार का यह जानकारी दी है।

बचाव दल ने बताया कि इस घटना के अज्ञात कारणों का पता नहीं चल सका है। मिनस गेरैस प्रांत की राजधानी बेलो होरिज़ोंटे से करीब 300 किमी दूर कैपिटलियो शहर के पास स्थित फर्नास झील में चारों ओर से चट्टानें गिरी है।

चट्टानें चार नावों से टकराई। उस समय नावों मे पर्यटक सवार थे

इस क्षेत्र में शनिवार की सुबह भारी बारिश हुई थी। कुछ भूवैज्ञानिकों का मानना है कि घाटी में एक जलप्रपात के कारण चट्टानें गिरी हैं।





epmty
epmty
Top