नेपाल ने दिखाई आंख- भारतीय नोटों पर लगाया प्रतिबंध

नेपाल ने दिखाई आंख- भारतीय नोटों पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली। चीटीं के भी अब पंख निकल आये है। पड़ोसी देश नेपाल ने भारत को आंख दिखाते हुए अपने मुल्क में भारतीय मुद्रा के 200 एवं 500 तथा 2000 रूपये के नोटों को प्रतिबंधित कर दिया है। नेपाल जाने वाले लोग अब केवल 25 हजार रुपए की अपने साथ लेकर वहां जा सकेंगे।

मंगलवार को पड़ोसी देश नेपाल ने एक बार फिर से भारत को आंख दिखाते हुए अपने मुल्क में 200, 500 एवं 2000 रुपए के भारतीय नोटों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंगलवार को जारी की गई गाइड लाइन में नेपाल की ओर से कहा गया है कि अब उसके देश में कहीं भी 200, 500 एवं 2000 रूपये के भारतीय नोट उपयोग में नहीं लिए जा सकेंगे। इसके अलावा भारतीय प्रावधान के मुताबिक अब लोग अपने साथ 25 हजार रुपए ही लेकर नेपाल जा सकेंगे।


नेपाल सरकार ने अपने मनी एक्सचेंज पर इस बात का विधिवत बोर्ड टांग दिया है कि भारतीय मुद्रा के 200, 500 एवं 2000 रूपये के नोट नेपाल में पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। नेपाल में अब केवल भारतीय मुद्रा के सौ रुपए के नोट ही स्वीकार किए जाएंगे। 100 रूपये के नोट से ही नेपाल गए लोगों द्वारा सामान की खरीदारी की जा सकेगी। नेपाल की ओर से लागू की गई इस शर्त के बाद भारतीय प्रवासियों की दिक्कतें बढ़नी शुरू हो गई है। नेपाल जाकर वहां से सामान आदि खरीदकर भारत आने वाले लोग अब बुरी तरह से फंस गए हैं। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक लगातार कहता रहा है कि यह पूरी प्रक्रिया आसान है और लोगों को इसे लेकर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत सामने नहीं आएगी।

epmty
epmty
Top