इमारत ढहने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका

इमारत ढहने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका

एबूजा। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरियाई कानो शहर में एक बहुमंजिला इमारत ढह गई है। इस घटना में कई लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) की स्थानीय समन्वयक नूरा अब्दुल्लाही ने बताया कि अब तक आठ लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि इमारत में फंसे लोगों को निकलाने के लिए बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि इमारत निर्माणाधीन थी। ऐसा माना जा रहा है कि दुर्घटना के समय भूतल पर बनी दुकानों से लोग खरीदारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंदर फंसे लोगों की संख्या का पता नहीं चल पाया है।

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top