भाड़े के सैनिकों की बगावत के बाद मास्को में हाई अलर्ट- हाईवे बंद

भाड़े के सैनिकों की बगावत के बाद मास्को में हाई अलर्ट- हाईवे बंद

नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ चल रही जंग में रूस की सेना का साथ देने वाले भाड़े के सैनिकों की बगावत के बाद मास्को में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के साथ सुरक्षा के मददेनजर राजधानी को जोड़ने वाले हाईवे पर वाहनों का रेला बंद कर दिया गया है। तनाव के बीच क्रेमलिन की ओर से बताया गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन थोड़ी देर में देशवासियों को संबोधित करेंगे।


शनिवार को भाड़े के सैनिकों के ग्रुप वैगनर ने रूस के रोस्तोव शहर के साथ-साथ वहां के मिलिट्री हेड क्वार्टर पर कब्जा करने का दावा किया है। भाड़े के सैनिकों के चीफ येवगेनी प्रिगोझीन ने रूसी सेना के एक हेलीकॉप्टर को भी अपने सैनिकों द्वारा मार गिराने की बात कही है। भाड़े के सैनिकों के मुखिया के इस दावे और बगावत के बाद मास्को में हाई अलर्ट डिक्लेअर कर दिया गया है। राजधानी मास्को को जोड़ने वाले हाईवे को बंद करते हुए उस पर गाड़ियों के आवागमन को रोक दिया गया है।

रूस के भीतर चल रहे इस बड़े तनाव के बीच क्रेमलिन की ओर से बताया गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन थोड़ी देर बाद देशवासियों को संबोधित करने के लिए जा रहे हैं। रूसी मीडिया की ओर से भी भाड़े के सैनिकों के मुखिया के हवाले से बगावत के कुछ वीडियो जारी किए गए हैं। जिसमें रोस्तोव की सड़कों और मिलिट्री हेड क्वार्टर के बाहर भाड़े के सैनिक और बख्तरबंद गाड़ियां नजर आ रही है। हालात को देखते हुए रोस्तोव के मेयर ने लोगों से अपने घरों के भीतर रहने की अपील जारी की है।

epmty
epmty
Top