लगे भूकंप के तेज झटके- लोग निकले घरो से बहार

जकार्ता। इंडोनेशिया के नुसा तेंगारा प्रांत में मंगलवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये है। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने आज यहां बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है। उन्होंने कहा कि सुनामी का खतरा नहीं है।

उन्होंने बताया कि जकार्ता के समयानुसार सुबह 7:25 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र उत्तर मध्य तिमोर रीजेंसी के 74 किमी उत्तर पश्चिम में और समुद्र में 75 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। उन्होंने कहा कि भूकंप के झटकों से सुनामी का खतरा नहीं है।
Next Story
epmty
epmty