सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा की पसलियों में लगी चोट

सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा की पसलियों में लगी चोट

नई दिल्ली। एक्ट्रेस बेटी सोनाक्षी सिंह की जहीर के साथ हुई शादी के बाद बॉलीवुड एक्टर एवं तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पसलियों में लगी चोट की वजह से ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसद एवं बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कई दिनों से ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल में भर्ती है।

जानकारी मिल रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल के साथ हुई शादी के 2 दिन बाद ही उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा घर के डाइनिंग रूम में गिरकर घायल हो गए थे। चोट आने के बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिल रही है कि 25 जून को शत्रुघ्न सिन्हा के घर के डाइनिंग रूम में रखें सोफे से उठने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का पैर कारपेट के कॉर्नर से टकराया और संतुलन बिगड़ने की वजह से वह गिरने लगे।

मौके पर सोनाक्षी सिन्हा मौजूद थी और उसने पिता को लड़खड़ाते हुए देखा तो तुरंत पकड़ लिया। जानकारी मिल रही है कि यदि मौके पर सोनाक्षी सिन्हा मौजूद नहीं होती और वह अपने पिता को नहीं पड़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

epmty
epmty
Top