राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष की हालत बिगड़ी- मेदांता में कराया एडमिट

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष की हालत बिगड़ी- मेदांता में कराया एडमिट

लखनऊ। राम मंदिर अयोध्या के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज को तबीयत बिगड़ने की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें यूरिनरी एवं खाने की समस्या होना बताई जा रही है।

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के 86 वर्षीय अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें राजधानी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पिछले महीने की 24 अगस्त को महंत नृत्य गोपाल दास महाराज अयोध्या से चलकर जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा गए थे। वहां से इंदौर में भी उनका जाना हुआ था।

वापसी के दौरान तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें ग्वालियर में भर्ती कराया गया था। सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें अब मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में लाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर होना बताई जा रही है। यूरिनरी एवं खाने की समस्या होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराई गये महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम द्वारा ट्रीटमेंट किया जा रहा है।

epmty
epmty
Top