कोरोना से देश मे पहली बार 3 हजार से अधिक मौते

कोरोना से देश मे पहली बार 3 हजार से अधिक मौते

नई दिल्ली। देश में मचे हाहाकार के भी कोरोना से पहली बार 24 घंटे में 3000 से ज्यादा मौतें हुई हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर देश में कोरोना से अब तक 2 लाख से भी ज्यादा मौतें हो चुकी है। यह आंकड़ा डराने और हैरान करने वाला है। वही एक राहत भरी खबर भी देशवासियों के लिए है जहां 1 दिन में 362902 कोरोनावायरस दर्ज हुए हैं तो वहीं दो लाख 62 हजार मरीजों को पिछले 24 घंटों में कोरोना से मुक्ति भी मिली है और वह अपने घर को लौट गए हैं। भारत में इस समय 2972106 कोरोना के एक्टिव केस है। पिछले 24 घंटों में भारत में 3285 मौतें हुई है। पूरे देश में सबसे ज्यादा माहौल खराब अगर कही है तो वह महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र के साथ-साथ यूपी दिल्ली का भी सबसे बुरा हाल है। महाराष्ट्र में लगातार नए केसों की संख्या 60 हजार के पार ही आ रही है जबकी बीते दिन 2 राज्यों में 1 दिन में करीब 900 मौतें दर्ज की गई है। ऐसी ही हाल दिल्ली का है जहां औसतन 25000 केस आ रहे हैं, जबकि 350 से अधिक मौतें दर्ज की जा रही है। दिल्ली इसलिए भी डराने वाला है क्योंकि वह एक्टिव मरीज़ो की संख्या एक लाख को छूने वाली है। दिल्ली में इस समय बेड की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। हाईकोर्ट ने भी कल कड़ी फटकार दिल्ली सरकार को लगाई थी।




Next Story
epmty
epmty
Top