जेल में बंद बाहुबली पूर्व MLA की तबीयत बिगड़ी- अस्पताल में कराया भर्ती

जेल में बंद बाहुबली पूर्व MLA की तबीयत बिगड़ी- अस्पताल में कराया भर्ती

पटना। जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक की अचानक से तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी के हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। पेट और किडनी की समस्या से जूझ रहे पूर्व एमएलए की तीन दिन पहले भी तबीयत खराब हो गई थी।

रविवार को मोकामा के विधायक रहे बाहुबली अनंत सिंह की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। पेट और किडनी की समस्या से जूझ रहे अनंत सिंह को तीन दिन पहले भी तबीयत खराब होने की वजह से आइजीआइएमएस में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के बाद बाहुबली को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

रविवार को एक बार फिर से पूर्व विधायक की तबीयत बिगड़ गई है। पटना की बेउर जेल में बंद चल रहे अनंत सिंह का क्रिएटनीन लेवल भी बढ़ा हुआ होना बताया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती कराए गए पूर्व विधायक की हालत में फिलहाल सुधार की जानकारी मिल रही है।

epmty
epmty
Top