दशहरा रैली के बाद पूर्व CM की तबीयत हुई खराब- अस्पताल में कराया भर्ती

दशहरा रैली के बाद पूर्व CM की तबीयत हुई खराब- अस्पताल में कराया भर्ती

मुंबई। विजयदशमी के मौके पर शिवसेना उद्धव के तत्वाधान में आयोजित की गई पार्टी की रैली को संबोधित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ गई है रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए पार्टी चीफ के हार्ट आर्टिरीज में ब्लॉकेज की जांच चल रही है।

सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना उद्धव के मुखिया उद्धव ठाकरे को तबीयत बिगड़ने के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों द्वारा फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री के हार्ट आर्टिरीज मैं ब्लॉकेज की चिकित्सकों द्वारा जांच की जा रही है इसके बाद उनके एंजियोग्राफी भी किए जाने की संभावना है बताया जा रहा है की 12 अक्टूबर को विजयदशमी के मौके पर आयोजित की गई दशहरा रैली के संबोधन के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं है।

Next Story
epmty
epmty
Top