अचानक खराब हुई मुख्यमंत्री की तबीयत- मेदांता में कराए गए भर्ती

अचानक खराब हुई मुख्यमंत्री की तबीयत- मेदांता में कराए गए भर्ती

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हाथ में तेज दर्द होने के बाद मुख्यमंत्री को आनन-फानन में मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया. अचानक तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत पटना स्थित मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया गया।

जहां हड्डी विभाग के डॉक्टरों की टीम द्वारा मुख्यमंत्री की जांच करने के बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय कि लोकसभा चुनाव- 2024 के सिलसिले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले काफी समय से लगातार दौड़ धूप करते हुए व्यस्त चल रहे थे।

Next Story
epmty
epmty
Top