भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत- एम्स में कराए गए भर्ती

भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत- एम्स में कराए गए भर्ती

नई दिल्ली। राष्ट्रपति की ओर से भारत रत्न से सम्मानित किए गए भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को तबीयत बिगड़ने की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया है। भारतीय जनता पार्टी के व्योवृद्ध नेता भारत रत्न से सम्मानित लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते लाल कृष्ण आडवाणी को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर होना बताई जा रही है।

एम्स के यूरोलॉजी डिपार्मेंट के चिकित्सक अपनी निगरानी में भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी का उपचार कर रहे हैं। भाजपा नेता को बुधवार की देर शाम कुछ दिक्कत होने की वजह से एम्स में ले जाया गया था।

हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि लाल कृष्ण आडवाणी को रुटीन चेकअप के लिए एम्स में ले जाया गया है। फिलहाल लाल कृष्ण आडवाणी को यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर होना बताई जा रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top