10 मिनट की ऑक्सीजन शेष- 230 मरीजों की सांसो पर संकट

नई दिल्ली। पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार मचा है। बुरा हाल दिल्ली का नजर आ रहा है, जहां से एक बार फिर ऑक्सीजन पर संकट गहरा गया है। दिल्ली के बत्रा अस्पताल में इस समय 307 मरीज भर्ती हैं। अब सिर्फ 10 मिनट की ऑक्सीजन बची है। अस्पताल में शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उनके यहां ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। मगर उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हम आज सुबह 6:00 बजे से SOS में है। हमारे पास 307 मरीज भर्ती है, जिनमें से 230 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने भी ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार को खरी-खरी सुनाई है। ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार से लेकर केंद्र सरकार को दिल्ली हाई कोर्ट ने फटकार भी लगाई। मानो दोनों के ही हाथ से परिस्थिति निकलती ही जा रही है। अब देखना यह होगा कि दिल्ली के बत्रा अस्पताल पर गहराया संकट किस प्रकार से काबू किया जाएगा। दिल्ली में शुक्रवार को 27047 नए मामले सामने आए हैं। वही संक्रमित की दर 32.69% रही। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के नवीनतम बुलेटिन में दी गई है।