मंदिर निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी दीवार-मलबे में दबे पांच मजदूर

मंदिर निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी दीवार-मलबे में दबे पांच मजदूर

गुरुग्राम। श्री जगन्नाथ मंदिर के अंदर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हुए बड़े हादसे में अचानक भरभराकर गिरी दीवार के मलबे के नीचे बेसमेंट के भीतर काम कर रहे मजदूर दब गए। हादसा होते ही मौके पर बुरी तरह से चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस बचाव कार्य बल के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मलबे में दबे मजदूरों को निकलना शुरू कर दिया।

सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर- 15 स्थित जगन्नाथ मंदिर में हुए एक बड़े हादसे में निर्माण कार्य के दौरान अचानक से भरभराकर दीवार गिर गई है। जिसके चलते बेसमेंट में काम कर रहे मजदूर भरभराकर गिरी दीवार के मलबे के नीचे दब गए हैं। मंदिर के भीतर हुए हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य बल के साथ मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकलने में जुट गई। जानकारी मिल रही है कि हादसे के समय पांच मजदूर दीवार के आसपास काम कर रहे थे, इनमें से एक के ऊपर मिट्टी गिरी, जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर रेस्क्यू अभियान में जुटे बचाव कार्य बल द्वारा काफी देर की मशक्कत के बाद बाकी बचे चार मजदूरों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।



epmty
epmty
Top