कार हादसे में युवकों की मृत्यु

कार हादसे में युवकों की मृत्यु
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण उसमें दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात हुए इस हादसे में नसरुल्लागंज निवासी नितिन उपाध्याय और संजय करोलिया की मृत्यु हो गयी। दोनों कार से कहीं जा रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया और दोनों की मृत्यु हो गयी। उनके शव आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।


वार्ता
Next Story
epmty
epmty