यूथ कांग्रेस आंदोलन- तोडी बेरिकेडिंग- सीएम हाऊस बढ़ने पर पानी की बौछार

यूथ कांग्रेस आंदोलन- तोडी बेरिकेडिंग- सीएम हाऊस बढ़ने पर पानी की बौछार

भोपाल। एग्जाम में गड़बड़ी, पेपर लीक, नर्सिंग घोटाला, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ आंदोलन कर रही यूथ कांग्रेस जिस समय बेरिकेडिंग तोड़कर सीएम हाउस की तरफ बढ़ रही थी तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए उनके ऊपर जमकर पानी की बौछार की गई है।

शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एग्जाम में गड़बड़ी, पेपर लीक, नर्सिंग घोटाला, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ आंदोलन करने के लिए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता रोशनपुर चौराहे पर इकट्ठा हुए थे। जिस समय यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव के आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर उनका रास्ता रोक दिया।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जब बेरिकेडिंग तोड़कर सीएम हाउस की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए उनके ऊपर जमकर पानी की बौछारें शुरू कर दी। इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी की नहीं बल्कि माफियाओं की सरकार है।

आंदोलन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बीवी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

epmty
epmty
Top