देवरिया - BJP ने दी SP प्रत्याशी को शिकस्त

देवरिया - BJP ने दी SP प्रत्याशी को शिकस्त

देवरिया। जनपद देवरिया की सदर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह के निधन होने के कारण यह विधानसभा सीट खाली हो गयी थी। उपचुनाव के परिणाम में भाजपा के डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा के ब्रहमांशकर त्रिपाठी को मात देकर विजय प्राप्त की है।

बता दें कि उपचुनाव में भाजपा ने डाॅ. सत्यप्रकाश गणि त्रिपाठी को, सपा ने ब्रहमाशंकर त्रिपाठी को, बसपा ने अभ्यनाथ त्रिपाठी को, कांग्रेस ने मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी को टिकट देकर चुनाव के रण में उतारा है और भाजपा के विधायक रहे दिवंगत जन्मजेय सिंह के पुत्र अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू निर्दलीय से चुनावी मैदान में थे।

भाजपा से जन्मेजय सिंह लगातार दूसरी बार देवरिया विधानसभा सीट से विधायक थे। विधायक जन्मेजय सिंह ने 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी प्रमोद सिंह को मात देकर विधायक बने थे। उसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट जन्मेजय सिंह ने 88030 मत पाकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जेपी जायसवाल को भारी वोटो से मात देकर चुनाव जीता था। जन्मेजय सिंह की अचानक मृृत्यु हो जाने के कारण देवरिया सदर विधानसभा सीट खाली हो गयी थी।

epmty
epmty
Top