राजदूत के सम्मान से सम्मानित हुए मंत्री डा0 नीलकण्ठ तिवारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री डा0 नीलकण्ठ तिवारी को आज पर्यटन भवन गोमतीनगर सभागार में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 अशोक कुमार राय ने लखनऊ विश्वविद्यालय के पर्यटन संकाय की तरफ से पर्यटन राजदूत के सम्मान से सम्मानित किया।
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 अशोक कुमार राय ने इस अवसर पर कहा कि पर्यटन मंत्री डा0 नीलकण्ठ तिवारी के नेतृत्व में निरन्तर पर्यटन गतिविधियों एवं पर्यटन स्थलों के विकास को बढावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग द्वारा अभूतपूर्व कार्य किया गया है जिससे प्रदेश में विगत वर्ष पर्यटकों का रिकार्ड आवागमन हुआ। प्रदेश में पर्यटकों के आने से बड़ी मात्रा में रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए तथा राजस्व में वृद्धि हुई।
Next Story
epmty
epmty