क्रय केन्द्रों पर उपज बेचने में किसानों को न हो कोई प्राॅब्लम- CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान को प्रदेश के धान केन्द्रों पर अपनी उपज बेचने में किसी तरह की कोई असुविधा न होनी चाहिए। अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित की जाये कि जनता को आलू व प्याज सहित सभी आवश्यक सामग्री उचित मूल्य पर प्राप्त हो।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आदेश जारी कर कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाये कि प्रदेश के किसी भी धान क्रय केन्द्र पर अपनी उपज बेचने के लिये आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियो एवं कर्मचारियों को धान क्रय प्रक्रिया की गहन माॅनिटरिंग कर धान क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बुंदेलखंड़ क्षेत्र के किसानों को मूंगफली की फसल का उचित मूल्य दिलाने के सभी आवश्यक कदम उठाये जायें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा पैनी निगाह रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि प्रदेश की जनता को आलू व प्याज समेत सभी आवश्यक खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। इस संबंध में सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खाद्य सामग्री के साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।
रिपोर्ट- सतेन्द्र ठाकुर