केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नया हाईवे बनाने का ऐलान- सड़क..

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नया हाईवे बनाने का ऐलान- सड़क..

नई दिल्ली। केंद्रीय परिवहन एवं सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू कश्मीर में महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए एक नए राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का ऐलान किया है।

मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर में महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को अपनी मंजूरी दे दी है। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री डॉ नितिन गडकरी एवं जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जम्मू कश्मीर में एक नए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया है कि लखनपुर से बसोहली- बनी और भद्रवाह- डोडा तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कराएगा। जिससे राज्य को तेजी के साथ विकास की गति मिलेगी, सड़क परिवहन सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों के साथ अन्य राज्यों के लोगों को भी आने-जाने में सहूलियत होगी।

epmty
epmty
Top