UP परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी दो हजार नयी बसें- सिंह

UP परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी दो हजार नयी बसें- सिंह

महोबा। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सड़क परिवहन निगम के खोये हुए गौरव को वापस दिलाया जाएगा और जल्द ही निगम के बेड़े में दो हजार नयी बसों को शामिल किया जायेगा।

महोबा जिले के धौर्रा गांव में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे दयाशंकर सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में रोडवेज के कायाकल्प की रूपरेखा तैयार की गई है। राज्य परिवहन निगम की सेवाओं को यात्रियों के भरोसे पर एक बार फिर खरा उतारा जाएगा। जल्दी ही निगम के बेड़े में 2000 नई बसें शामिल होंगी जो सूबे के विभिन्न डिपो के माध्यम में महत्वपूर्ण रूट पर अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। रोडवेज की पुरानी बसों की मरम्मत के लिए पर्याप्त मात्रा में कलपुर्जे उपलब्ध कराए जाएंगे। निगम में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए शीघ्र ही भर्तियां की जाएंगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन सेवाओ का प्रदेश में एकण्एक गांव तक बिस्तार किये जाने की योजना को लेकर विभाग कार्य कर रहा है ताकि आम आदमी को बेहतर कनेक्टिवटी का फायदा मिल सके। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर सम्पर्क बसें भी संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि तेल के दामो में बढोत्तरी के बावजूद परिवहन विभाग का बसों के किराए में बढोत्तरी का कोई इरादा नही था किंतु टोल टैक्स की दरों में पिछले दिनों हुई बढोत्तरी के कारण रोडवेज के किराए में बृद्धि करना मजबूरी हो गई थी।

वार्ता

epmty
epmty
Top